1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDI एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं: पीएम मोदी

INDI एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के सलेम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज हमारा पूरा देश तमिलनाडु में भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन और प्यार को देख रहा है। लोग भाजपा को लेकर उत्साहित हैं और यही बात इंडिया गठबंधन को परेशान कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के सलेम में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज हमारा पूरा देश तमिलनाडु में भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन और प्यार को देख रहा है। लोग भाजपा को लेकर उत्साहित हैं और यही बात इंडिया गठबंधन को परेशान कर रही है। अब तमिलनाडु ये तय कर चुका है कि 19 अप्रैल को एक-एक वोट BJP को जाएगा, NDA को जाएगा। अब तमिलनाडु ये तय कर चुका है-अबकी बार 400 पार।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

पीएम मोदी ने कहा कि, अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है। लेकिन INDI एलायंस के प्लान मुंबई में हुई उनकी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गए हैं। ये कह रहे हैं कि हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है। हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं, ये तमिलनाडु का हर व्यक्ति जानता है।

साथ ही कहा, INDI एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं।हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है। आप देखिए, और किसी धर्म का अपमान DMK और कांग्रेस का INDI एलायंस नहीं करता, किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता। लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते।

उन्होंने कहा, हमारे शास्त्र साक्षी हैं कि विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं। ऐसे खतरनाक ideas को हराने की शुरुआत 19 अप्रैल को सबसे पहले मेरा तमिलनाडु करेगा। साथ ही कहा, मोदी, देश की नारीशक्ति की हर परेशानी के आगे ढाल बनकर खड़ा है। महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन देने के लिए हमने उज्ज्वला LPG गैस कनेक्शन दिए, हमने फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आयुष्मान योजना शुरू की। इन सभी योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति ही है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...