1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. boAt के लाखों यूजर्स का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक! हैकर के दावे से मचा हड़कंप

boAt के लाखों यूजर्स का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक! हैकर के दावे से मचा हड़कंप

boAt data leak : बोट के प्रोडक्ट के यूजर्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आयी है, जिसमें लाखों यूजर्स का डेटा डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया जा रहा है। डार्क वेब पर मौजूद डेटा में पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पता, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी और कस्टमर आईडी शामिल है।

By Abhimanyu 
Updated Date

boAt Data Leak : बोट के प्रोडक्ट के यूजर्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आयी है, जिसमें लाखों यूजर्स का डेटा डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया जा रहा है। डार्क वेब पर मौजूद डेटा में पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पता, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी और कस्टमर आईडी शामिल है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हैकर ने दावा किया है कि 75 लाख से अधिक बोट ग्राहकों का डेटा अब डार्क वेब पर है। लीक डेटा में नाम, पता, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी और कस्टमर आईडी जैसे यूजर्स के व्यक्तिगत जानकारी शामिल हैं। 5 अप्रैल को ShopifyGUY नाम के एक हैकर ने ऑडियो प्रोडक्ट्स और स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी Boat के डेटा में सेंध लगाने का दावा किया था।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पर्सनल डेटा लीक होने की वजह से यूजर्स सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में फाइनेंशियल फ्रॉड और फिशिंग के मामले बढ़ सकते हैं। फिलहाल बोट लाइफस्टाइल के द्वारा इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...