Peru : पेरू में एक दर्दनाक बस हादसा उस समय हो गया जब लीमा से अमेजन क्षेत्र जा रही एक बस एंडीज पर्वतमाला में एक राजमार्ग पर पलट गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पढ़ें :- समुद्र किनारे प्रेमी संग टहल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली! कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
खबरों के अनुसार,‘एक्सप्रेसो मोलिना लिडर इंटरनेशनल’ कंपनी की एक ‘डबल-डेकर’ बस जूनिन क्षेत्र के पाल्का जिले में सड़क से फिसलकर एक ढलान से नीचे गिर गई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग एवं पुलिसकर्मी घायलों को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले तीन जनवरी को भी एक बस नदी में गिर गई थी।