1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Petrol Diesel Price Today: हिट एंड रन कानून पर बवाल के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

Petrol Diesel Price Today: हिट एंड रन कानून पर बवाल के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल की कीमतों में आज गुरुवार को हल्की तेजी देखि गयी रही है। जिसमें सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) बढ़त के साथ 73.06 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है जबकि ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी बीच भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसमें कई शहरों में कीमत घटीं हैं और कई जगहों पर कीमत में इजाफा देखने को मिला है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चे तेल की कीमतों में आज गुरुवार को हल्की तेजी देखि गयी रही है। जिसमें सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) बढ़त के साथ 73.06 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है जबकि ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी बीच भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसमें कई शहरों में कीमत घटीं हैं और कई जगहों पर कीमत में इजाफा देखने को मिला है।

पढ़ें :- चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारतीय मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दरअसल, भारत में तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर दिन की सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। इसी कड़ी में 4 जनवरी 2024 को यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम 27 पैसे कम हुए हैं। एमपी में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 28 पैसे कम हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 70 पैसे और डीजल 65 पैसे सस्ता हुआ है। हालांकि, गुजरात में पेट्रोल-डीजल के दाम में थोड़े बढ़े हैं।

देश के चार महानगररों की बात करें तो आज दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर रुपये हैं।

यूपी के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये/लीटर, डीजल 89.66 रुपये/लीटर

पढ़ें :- कानपुर : वंदे भारत में रिश्तेदारों को बैठाने गए 12 लोग ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन में फंसे, 139 KM दूर स्टेशन पर उतरे तो लगा 36 हजार का जुर्माना

नोएडा: पेट्रोल 97 रुपये/लीटर, डीजल 90.14 रुपये/लीटर

गाजियाबाद: 96.58 रुपये/लीटर, डीजल 89.75 रुपये/लीटर

कानपुर: पेट्रोल 96.41 रुपये/लीटर, डीजल 89.45 रुपये/लीटर

प्रयागराज: पेट्रोल 96.66 रुपये/लीटर, डीजल 89.86 रुपये/लीटर

मथुरा: पेट्रोल 96.45 रुपये/लीटर, डीजल 89.32 रुपये/लीटर

पढ़ें :- Rishikesh Bus Accident : रेलिंग तोड़कर 100 मीटर गहरी खायी में गिरी बस, अब तक 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

वाराणसी: पेट्रोल 97.17 रुपये/लीटर, डीजल 90.08 रुपये/लीटर

आगरा: पेट्रोल 96.40 रुपये/लीटर, डीजल 89.80 रुपये/लीटर

मेरठ: पेट्रोल 96.63 रुपये/लीटर, डीजल 89.42 रुपये/लीटर

गोरखपुर: पेट्रोल 96.81 रुपये/लीटर, डीजल 89.99 रुपये/लीटर

हर दिन ऐसे पता करें नई कीमत

SMS के जरिए भी पेट्रोल और डीजल का हर दिन की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। वहीं, एचपीसीएल कस्टमर HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत पता कर सकते हैं।

पढ़ें :- सोनिया गांधी की बुक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' लॉन्च, बोलीं- लोगों के प्यार से अभिभूत,मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया था, जो सच नहीं है…’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...