1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. PKL 11 Start Today: आज से प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन हो रही शुरुआत; जानिए कब-कहां और किन टीम के बीच होगा मुकाबला

PKL 11 Start Today: आज से प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन हो रही शुरुआत; जानिए कब-कहां और किन टीम के बीच होगा मुकाबला

Pro Kabaddi League Season 11 Start Today: आज यानी 18 अक्टूबर से प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन की शुरुआत होने जा रहे हैं। यह कबड्डी टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से शुरू होकर दिसंबर महीने के अंत या फिर जनवरी 2025 के शुरुआती सप्ताह में होगा। दरअसल, फाइनल मुकाबले की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। वहीं, प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के ओपनिंग डे पर दो मुकाबले खेले जाने वाले हैं। आइये जानते हैं कि प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले दिन कौन-सी टीमों के बीच मुकाबला होगा? और इन मुकाबलों को कैसे लाइव देख पाएंगे?

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- शरद पवार बोले- PM मोदी की घोषणाओं से देश में बेचैनी का माहौल, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के ओपनिंग डे पर किन टीमों के बीच होगा मुकाबला?

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के ओपनिंग डे पर पहला मुकाबला तेलुगू टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में यू मुम्बा और दबंग दिल्ली की टीमें आमने-सामने सामने होंगी।

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में तेलुगु टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 तेलुगु टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच शुक्रवार, 18 अक्टूबर को रात 8 बजे IST से होगा।

पढ़ें :- Big News : 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो LPG सब्सिडी बंद, आया ये नया नियम

प्रो कबड्डी लीग सीज़न 11 में तेलुगु टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच कहां खेला जाएगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 तेलुगु टाइटंस बनाम बेंगलुरु बुल्स मैच, हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।

प्रो कबड्डी लीग सीज़न 11 में यू मुम्बा बनाम दबंग दिल्ली मैच कब शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीज़न 11 में यू मुम्बा बनाम दबंग दिल्ली मैच 18 अक्टूबर, को रात 9 बजे से शुरू होगा।

प्रो कबड्डी लीग 2024 सीजन के मैच लाइव टीवी प्रसारण कहां देख सकेंगे?

पढ़ें :- UP Poster War : योगी 2.0 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सपा का पोस्टर वॉर, न कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार...

प्रो कबड्डी लीग 2024 सीजन 11 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए उपलब्ध होंगे।

भारत में प्रो कबड्डी लीग 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

प्रो कबड्डी लीग 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...