1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पौधरोपण अभियान मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का है एक मौका, इनके संरक्षण के लिए करें काम : सीएम योगी

पौधरोपण अभियान मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का है एक मौका, इनके संरक्षण के लिए करें काम : सीएम योगी

यूपी में पौधरोपण महाअभियान (Vriksharopan Mahabhiyan-2025) का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है। इसलिए इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान नाम दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी में पौधरोपण महाअभियान (Vriksharopan Mahabhiyan-2025) का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है। इसलिए इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान नाम दिया गया है।

पढ़ें :- जगदीश गुप्त ने फीता काटकर किया डीएलएम मेडिकल इंस्टीट्यूट और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है। अमेरिका जैसे देश भी इससे सुरक्षित नहीं है। यह अनियोजित विकास का परिणाम है। ऐसे में हमें विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करनी ही होगी। पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है इसलिए इस अभियान को ”एक पेड़ मां के नाम” नाम दिया गया है। आज के दिन पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करें।

सीएम योगी (CM Yogi) बुधवार को सरयू किनारे रामपुर हलवारा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान (Vriksharopan Mahabhiyan-2025) के तहत सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात देते हुए पौधरोपण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक विकसित हो चुकी है। इससे पर्यावरण की रक्षा करते हुए विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इन दोनों में संतुलन बनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें से 75 फ़ीसदी से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। पांच लाख एकड़ क्षेत्र में प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने त्रिवेणी वाटिका में नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए।

इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये।।

संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या (Ayodhya) आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

पढ़ें :- प्रियांक खड़गे, बोले-RSS से सवाल पूछना गलत कैसे? कानून से ऊपर कोई नहीं है, न आप और न मैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...