Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. How to make color and gulal at home: हानिकारक केमिकल से नहीं बल्कि इस बार खेले ऑर्गेनिक होली, घर में ऐसे बनाएं हर्बल गुलाल और कलर

How to make color and gulal at home: हानिकारक केमिकल से नहीं बल्कि इस बार खेले ऑर्गेनिक होली, घर में ऐसे बनाएं हर्बल गुलाल और कलर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

How to make color and gulal at home: रंगों का त्यौहार होली पर लोग रंग,गुलाल लगा कर त्यौहार की शुभकामनाएं देते है। आजकल रंगों को तमाम तरह के कमिकल मिलाएं जाते हैं जो स्किन और आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते है।

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

आप केमिकल फ्री हर्बल गुलाल को घर में बहुत ही आसानी से बना सकते है। इससे स्किन और आंखों पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। घर में केमिकल फ्री कलर बनाने के लिए सौ ग्राम पीसी हल्दी, दो सौ ग्राम आरारोट, 50 ग्राम गंदे का फूल और 20 ग्राम नींबू का रस और चंदन का तेल मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है केमिकल फ्री हर्बल घर का बना गुलाल।

वहीं अगर आप घर में केमिकल फ्री लाल रंग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए गुलाब या गुलहड़ की पंखुड़ियों को सुखाकर पीस लें। इससे पाउडर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसमें चावल का आटा और लाल केसर मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है आपका लाल रंग।

हरा रंग बनाने के लिए आप मेंहदी की मदद ले सकती है। या गुलमोहर की सूखी पत्तियों को पानी में भिगो दें। इसके बाद पत्तों को निकाल कर सुखा लें। इसमें चावल का आटा या मैदा मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है आपका हरा रंग। इस तरह से आप घर में मौजूद चीजों से केमिकल फ्री रंगों से होली का त्यौहार में चार चांद लगा सकती है।

पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके
Advertisement