1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. PM मोदी से मिले चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ी; आज शाम मुंबई में होगी विक्ट्री परेड

PM मोदी से मिले चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ी; आज शाम मुंबई में होगी विक्ट्री परेड

Champion Team India met PM Modi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत हासिल करने के बाद चैंपियन टीम आज गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। जिसके बाद होटल में कुछ घंटे आराम करने के बाद टीम के खिलाड़ी 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। जहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इस मुलाकात का एक खास वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी को खिलाड़ियों से मिलते, उनसे मुलाकात करते और अनुभवों को साझा करते देखा जा सकता है। वहीं, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हो गयी। जहां से मुंबाई के लिए उड़ान भरेंगे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

बता दें कि मुंबई में गुरुवार शाम मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में व‍िक्ट्री परेड का आयोजन होना है। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...