Benefits of eating plums: आलूबुखारा का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। आलूबुखारा में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। एक्ट्रेस भाग्य श्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आलूबुखारा खाने के फायदो के बारे में बताती नजर आ रही है।
पढ़ें :- Video-बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर चढ़ा GEN-Z ट्रेंड का रंग, छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल रील को किया रीक्रिएट
पढ़ें :- Video Viral : रोडवेज बस को कपल ने बना लिया OYO, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराज़गी
आलूबुखारा में पाये जाने वाला आयरन, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व इम्यूनिटी बेहतर करने में हेल्प करता है। साथ ही कई रोगो से रक्षा करता है।
आलू बुखारा खाने से हड्डियां मजबूत होती है। एक रिसर्च के अनुसार आलूबुखारा खाने से महिलाओं को मेनोपॉज के बाद होने वाली ओस्टियोपोरेसिस की दिक्कत से रक्षा करता है। इतना ही नहीं महिलाओं में होने वाली एनीमिया की बीमारी जो शरीर में आयरन की कमी की वजह से होती है। उसमें फायदा करता है।आलूबूखारा में आयरन अधिक मात्रा में होता है। डेली इसे खाने से एनीमिया में होने वाली कमजोरी, थकान और चक्कर आने में आराम मिलती है।