1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Kisan 20th Installment : कल आपके खाते में आ जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan 20th Installment : कल आपके खाते में आ जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan 20th Installment : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 20वीं किस्त करोड़ों किसानों को सौगात देंगे। बता दें कि देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

PM Kisan 20th Installment : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 20वीं किस्त करोड़ों किसानों को सौगात देंगे। बता दें कि देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। पीएम मोदी (PM  Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किसानों के खाते में करीब 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अंगदान दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

जानें किन्हें मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेटेड है। जिसमें e-KYC, बैंक डिटेल्स एवं जमीन के कागज अपडेट होने जरूरी हैं। ऐसे में किसानों को आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम एवं स्टेटस चेक कर लेना चाहिए।

ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं?

आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

पढ़ें :- नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन के पांच साल के एक्‍सटेंशन को बताया गैरकानूनी

“Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।

अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें।

सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पढ़ें :- मध्यप्रदेश RSS-BJP की है प्रयोगशाला, जहां अशिक्षा और बेरोज़गारी बढ़ाने का चल रहा है प्रयोग : राहुल गांधी

पीएम किसाम सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...