1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मादी, तीसरे कार्याकल की है पहली विदेश यात्रा

जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मादी, तीसरे कार्याकल की है पहली विदेश यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हो गए हैं। तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री की ये पहली विदेश यात्रा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया जा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना हो गए हैं। तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री की ये पहली विदेश यात्रा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया जा रहे हैं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी जी-7 से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात कर सकते हैं। इटली में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...