Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एशियन गेम्स (Asian Games) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) को बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे आत्मविश्वास, कौशल और शानदार टीमवर्क से भरा प्रदर्शन बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत इस एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत का पहला स्वर्ण पदक (Gold medal) भी लेकर आई है। उन्होंने कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और वह देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

पढ़ें :- एशियन गेम्स में जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता सोना

प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत! एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क देखने को मिला। यह जीत इस संस्करण में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भी लेकर आई है। टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।

Advertisement