Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा​ विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे

पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा​ विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे

By Harsh Gautam 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर के केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में शामिल हो रहे ये युवा अब देश के विकास और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ट्रंप को कहा 'Thank You' तो केजरीवाल बोले- किस लिए 'धन्यवाद'... भारतीय नागरिकों की जान लेने के लिए?

प्रधानमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले युवा रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में यही युवा विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ भारत की मजबूत होती साझेदारी का सीधा फायदा भारतीय स्टार्टअप्स, रिसर्च सेक्टर और युवा प्रोफेशनल्स को मिल रहा है। इससे युवाओं को नई तकनीक, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बेहतर अवसरों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया उन देशों को महत्व देती है जो बड़े स्तर पर नवाचार करते हैं, निर्माण करते हैं और समय पर परिणाम देते हैं। भारत तेजी से इन तीनों क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और इस बदलाव के केंद्र में देश की युवा शक्ति है।

भविष्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए क्षेत्रों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, क्रिटिकल मिनरल्स और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग को आने वाले समय के बड़े सेक्टर बताया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बढ़ता अंतरराष्ट्रीय सहयोग भारत में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करेगा।

पढ़ें :- यह कहना गलत है कि पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया : पी. चिदंबरम

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि स्वीडन, नॉर्वे, इटली और यूएई जैसे देशों के साथ भारत की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। खासतौर पर ग्रीन टेक्नोलॉजी और शिपबिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में ये सहयोग देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा।

Advertisement