चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 के पूनमल्ली वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से ये कॉरिडोर तैयार हुआ है। उद्घाटन के बाद पीएम ने पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में सड़क, रेलवे, बंदरगाह, ऊर्जा, शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का मकसद राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर करना, सफर आसान बनाना, कारोबार को बढ़ावा देना और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है।
पढ़ें :- जितनी पुलिस बुलानी है बुलाकर हम सबको गिरफ़्तार करा दीजिए लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, अपने संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी