HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Modi in Meerut: भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो एक्शन जरूर होगा…मेरठ में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Meerut: भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो एक्शन जरूर होगा…मेरठ में बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा, 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव... विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi in Meerut: लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने ​जनसभा को संबोधित करते हुए कहा—अबकी बार 400 पार…इस दौरान उन्होंने कहा, मेरठ की धरती ने चौधरी चरण सिंह जी जैसे महान सपूत दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें ‘भारत रत्न’ देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पढ़ें :- Fourth Phase Voting: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान, जानें अब तक कहां कितने वोट पड़े

पीएम ने कहा, 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव… विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा। हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

उन्होंने आगे कहा कि, भारत का समय आ गया है, भारत चल पड़ा है। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। आज देश की नारीशक्ति, नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज भारत की साख नई ऊंचाई पर है, पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।

इसके साथ ही कहा, ये मोदी गरीबी से तप कर आज यहां पहुंचा है और इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की पीड़ा, हर गरीब की तकलीफ… मोदी भली-भांति समझता है। इसलिए मैंने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है, बल्कि हमने गरीब को उसका स्वाभिमान लौटाया है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैंं। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है। साथ ही कहा, भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है, रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।

पढ़ें :- Amethi News : मायावती के फैसलों से आहत दिग्गज ब्राह्मण नेताओं ने छोड़ी हाथी की सवारी, बोले-रास्ते से भटकी बसपा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...