1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी ने 2036 ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा संकेत, बोले- इसका आयोजन भारत में होगा, काशी के खिलाड़ी करें मेडल के लिए तैयारी

पीएम मोदी ने 2036 ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा संकेत, बोले- इसका आयोजन भारत में होगा, काशी के खिलाड़ी करें मेडल के लिए तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के बहुत माैके मिले हैं। उन्होंने कहा​ कि 2036 में ओलंपिक भारत में हो हम इसके लिए लगे हुए हैं, लेकिन ओलंपिक में मेडल चमकाने के लिए मेरे काशी के नाैजवानों आपको अभी से तैयारी करनी होगी।

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी मेंहदीगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के बहुत माैके मिले हैं। उन्होंने कहा​ कि 2036 में ओलंपिक भारत में हो हम इसके लिए लगे हुए हैं, लेकिन ओलंपिक में मेडल चमकाने के लिए मेरे काशी के नाैजवानों आपको अभी से तैयारी करनी होगी। इसीलिए बनारस में नए स्टेडियम बन रहे हैं। युवा साथियों के लिए अच्छी फेसिलिटी बन रही है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

नए स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स को जिक्र करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि वाराणसी के सैकड़ों खिलाड़ी उसमे ट्रेनिंग ले रहे हैं। काशी सांसद खेल प्रतिभागियों को इस खेल के मैदान में अपना दम दिखाने का भी माैका मिला।

पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी

यूनीटी माॅल का किया जिक्र

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और काशी उसकी सबसे सुंदर तस्वीर है। काशी के हर मोहल्ले में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) जैसा आयोजन यहां होता है। यहां पर एकता माॅल बनने जा रहा है, जहां भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे। कहा कि काशी की पुरातन आत्मा को आधुनिक काया से जोड़ते रहना है। अंत में नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव से पीएम मोदी (PM Modi)  ने अपने भाषण को विराम दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...