Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का किया जाएगा गठन

पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का किया जाएगा गठन

By Abhimanyu 
Updated Date

India Student protests : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे लाखों लोगों का सब्र टूटता जा रहा है। जिनमें छात्र और उनके अभिभावक शामिल हैं। लाठी चार्ज के बाद गुस्साए छात्रों ने पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया है। सोशल मीडिया पर लोग धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ अब पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना करने लगे हैं। इस बीच, पीएम मोदी की छात्रों के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया सामने आयी है।

पढ़ें :- 'बच्चे कुछ कह रहे हैं आप कुछ और कह रहे हो...' प्रियंका गांधी ने PM मोदी की फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाली घोषणा पर कसा तंज

पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। छात्रों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

Advertisement