1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने महिलाओं से की मारपीट ,बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह ने ज्ञापन दे की सख्त कार्यवाही की मांग

पुलिस ने महिलाओं से की मारपीट ,बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह ने ज्ञापन दे की सख्त कार्यवाही की मांग

मित्र पुलिस का रवैया जब शत्रु पुलिस का बन जाए तो आम जनमानस को देश को आजाद हुए चौहत्रतर वर्ष पूर्व ब्रिटिश हुकूमत की यादें ताजा हो जाती है।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर देहात । मित्र पुलिस का रवैया जब शत्रु पुलिस का बन जाए तो आम जनमानस को देश को आजाद हुए चौहत्रतर वर्ष पूर्व ब्रिटिश हुकूमत की यादें ताजा हो जाती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उक्त बातें मुलायम सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने अमित कुमार राठौर अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात व राजेश कुमार पांडेय अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से मिलकर एक शिकायती प्रार्थना देकर कहीं । शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा गया कि थाना रूरा के ग्राम अहिरन गढ़ेवा में पुलिस ने जाकर जमकर उत्पात मचाया गया और घरों के दरवाजा तोड़कर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई जब उनसे मारपीट की वजह पूछी गई तो पुलिस आग बबूला हो गई और घरों में रखे बर्तन व अन्य सामान को इधर-उधर फेंकते हुए तोड़ दिए ।

उन्होंने अपर जिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेवजह महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में पूरे प्रकरण की जांच करा कर सख्त कार्रवाई की मांग की है ।अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा कर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

प्रतिनिधि मंडल में चौ. दिलीप सिंह यादव अध्यक्ष अधिवक्ता समिति अकबरपुर रमेश चंद्र सिंह गौर डी के सिंह विश्वनाथ सिंह सुभाष चंद्र बृजेंद्र सिंह दिलीप गुप्ता विजय शंकर पांडे हीरेंद्र सिंह अरविंद यादव लोकेंद्र यादव सर्वेंद्र सिंह हरिओम पाल जितेंद्र निषाद गोविंद सिंह राहुल विकास सविता महेंद्र सिंह अनूप यादव शरद कुमार हिमांशु रजतआदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...