Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में युवती को टक्कर मारने वाले आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने दबोचा, देखिए वीडियो

लखनऊ में युवती को टक्कर मारने वाले आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने दबोचा, देखिए वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी (VVIP) इलाके गोमतीनगर ​​(Gomti Nagar) से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां आपसी विवाद के बाद एक कार सवार युवक ने एक युवती को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद युवक ने युवती को कार की बोनट पर काफी दूर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- Viral Video: जनेश्वर मिश्र के पास शाहनवाज ने युवती पर की कार चढ़ाने की कोशिश, बचने के लिए बोनट पर लटकी रही, देखिए वायरल वीडियो

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती की शिकायत के आधार पर गोमतीनगर विस्तार थाने (Gomti Nagar Extension Police Station) में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- Lucknow Hit-and-Run : शाहनवाज यश ठाकुर बन अनामिका को दे रहा था धोखा, जब असलियत पता चली तो आरोपी ने कार से टक्कर मारकर ​की हत्या की कोशिश

युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को हैं जानते

मामले में आरोपी युवक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहनवाज और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कार से युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद युवती कार की बोनट पर जा गिरी और आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

इस बात पर हुआ था विवाद 

युवती का आरोप है कि अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर शहनवाज और दानिश ने उससे विवाद और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर जाने लगे। युवती ने कार रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि शहनवाज ने उसे कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया। दानिश की तलाश कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई

पढ़ें :- पत्रकारपुरम् में 14 से 24 सितंबर तक होगा श्री गणेश महोत्सव, रोजाना होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

फिलहाल आरोपी शाहनवाज पुलिस की गिरफ्त में है। युवती की शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के वीवीआईपी इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर हुए विवाद के गंभीर रूप लेने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पूरे मामले को हिट एंड रन केस से जोड़ कर देख रही है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement