1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी पारा, पीएम मोदी बोले-भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें…

लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी पारा, पीएम मोदी बोले-भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें…

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक तरफ विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता आज दिल्ली में महारैली किए और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दल के नेताओं को जमकर घेरा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक तरफ विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता आज दिल्ली में महारैली किए और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दल के नेताओं को जमकर घेरा।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव का सपना सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, भाजपा ने पूरा किया : मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैंं। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है। भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, ये मोदी है, रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
उधर, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी ‘मैच फिक्सिंग’ से चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। प्लेयर खरीद कर, कैप्टन को डरा कर, अंपायर पर दबाव डाल कर और EVM के दम पर 400 पार का नारा लगा रहे हैं। जबकि हकीकत में सब मिला कर भी वह 180 पार करने की हालत में नहीं हैं। यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।

इसके साथ ही उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, क्रिकेट में ‘मैच फिक्सिंग’ शब्द होता है। नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका 400 पार का नारा, बिना EVM, बिना मैच फिक्सिंग के 180 पार नहीं होने जा रहा है।

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...