1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Politics of Bihar: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में ये नेता बने मंत्री, इनके बारे में जानिए

Politics of Bihar: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में ये नेता बने मंत्री, इनके बारे में जानिए

बिहार की राजनीति में रविवार के दिन बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है। इस सरकार में दो डिप्टी सीएम के साथ ही कई मंत्रियों ने भी शपथ ली है। आइए जानते हैं इन मंत्रियों के बारे में जो नीतीश की नई सरकार में मंत्री बने हैं...

By शिव मौर्या 
Updated Date

Politics of Bihar:  बिहार की राजनीति में रविवार के दिन बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है। इस सरकार में दो डिप्टी सीएम के साथ ही कई मंत्रियों ने भी शपथ ली है। आइए जानते हैं इन मंत्रियों के बारे में जो नीतीश की नई सरकार में मंत्री बने हैं…

पढ़ें :- Writer Youth Parliament 2026 में Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz ने रचा सफलता का इतिहास

सम्राट चौधरीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अब डिप्टी सीएम बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने रविवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। सम्राट चौधरी, शकुनी चौधरी के बेटे हैं। बिहार की राजनीति में शकुनी चौधरी बड़ा नाम रहे हैं। साल 2018 में सम्राट चौधरी ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी।

विजय सिन्हा: नीतीश सरकार में विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। आरएसएस से जुड़ाव के कारण विजय सिन्हा बिहार की राजनीति में भाजपा के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।

संतोष कुमार मांझी: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा बिहार में एनडीए का हिस्सा है। अब इनके कोर्ट से संतोष मांझी ने शपथ ली है।

सुमित कुमार: बिहार में निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी अब नीतीश सरकार में मंत्री बन गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में सुमित कुमार सिंह निर्दलीय विधायक चुने गए थे।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

डॉ. प्रेम कुमार: भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार ने भी नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ लिए हैं। वह 1990 से बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। साल 2017 में उन्हें सरकार में कृषि विभाग सौंपा गया था। इससे पहले वह सड़क निर्माण विभाग और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग संभाल चुके हैं।

विजय कुमार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जदयू के नेता विजय कुमार चौधरी मंत्री पद की शपथ लिए हैं। पिछली सरकार में वह वित्त, वाणिज्यिक कर और संसदीय मामलों के मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें जदयू में दूसरा बड़ा नेता माना जाता है।

श्रवण कुमार: जदयू के श्रवण कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। पिछली नीतीश कुमार सरकार में ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री थे। उनका सियासी सफर जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...