1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ कूड़ा निष्पादन मामले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने NGT को कार्रवाई का दिया आश्वासन

महाकुंभ कूड़ा निष्पादन मामले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने NGT को कार्रवाई का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने महाकुंभ के दौरान निकले कूड़े के निस्तारण में घोर लापरवाही के संबंध में पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur)  के तरफ से दायर मूल वाद में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT)  के समक्ष समुचित कार्रवाई का वादा किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने महाकुंभ के दौरान निकले कूड़े के निस्तारण में घोर लापरवाही के संबंध में पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur)  के तरफ से दायर मूल वाद में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT)  के समक्ष समुचित कार्रवाई का वादा किया है।

पढ़ें :- 9 दिन तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि खत्म होते ही महिला की मौत

अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने अपने वाद में कहा था कि महाकुंभ क्षेत्र से कूड़ा निकाल कर प्रयागराज से 10 किलोमीटर दक्षिण स्थित बसवार कूड़ा निष्पादन केंद्र पर पहुंचाया जा चुका है, किंतु बसवार केंद्र से कूड़े का समुचित निस्तारण नहीं हुआ है और वहां वह पूरी तरह मनमाने ढंग से बिखरा पड़ा है।

एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल की बेंच ने अपने आदेश में कहा कि वादी ने बताया कि उन्होंने यह याचिका एनजीटी को सूचित करने के लिए दायर किया है। ताकि उनके द्वारा इसका संज्ञान लेकर इस संबंध में समुचित कार्रवाई हो सके।

ट्रिब्यूनल ने कहा कि दायर वाद में पर्याप्त तथ्य नहीं है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिवक्ता ने कहा कि बोर्ड द्वारा इस मामले को देखा जाएगा और आरोपों के सही पाए जाने पर समुचित कार्यवाही की जाएगी। बोर्ड के इस आश्वासन के क्रम में ट्रिब्यूनल द्वारा याचिका को निस्तारित कर दिया गया।

 

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...