1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Poonch Encounter: एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम; आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान घायल

Poonch Encounter: एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम; आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान घायल

Poonch Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास बट्टाल सेक्टर में मंगलवार (23 जुलाई) सुबह करीब 3 बजे भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स (16 कॉर्प्स) ने एक्स पर आतंकियों से मुठभेड़ की जानकारी दी है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लिखा, ‘अलर्ट सैनिकों ने 3.00 बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ करने वाले आतंकियों से गोलीबारी कर उनकी भारत में घुसने की कोशिश को नाकाम किया। भारी गोलीबारी के दौरान एक जांबाज जवान घायल हो गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।’ हालांकि, मुठभेड़ में आतंकियों के घायल होने या मारे जाने की सूचना अभी नहीं मिली है। मान जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से आए कुछ आतंकी जंगलों में छिपे हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...