Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pope Francis funeral : राष्ट्रपति मुर्मू, किरेन रिजिजू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन रवाना

Pope Francis funeral : राष्ट्रपति मुर्मू, किरेन रिजिजू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन रवाना

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pope Francis funeral : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी के लिए रवाना हो गए हैं। श्री रिजिजू ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा के उपसभापति जोशुआ पीटर डी सूजा भी शामिल हैं।

पढ़ें :- Bangladesh fire : बांग्लादेश में समुद्र तटीय कॉक्स बाजार में आग लगने से 10 की मौत , नौ लोग घायल

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “परम पूज्य पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ रोम (वेटिकन सिटी) के लिए रवाना हो रहा हूं। प्रतिनिधिमंडल में राज्य मंत्री @GeorgekurianBjp और गोवा के उप सभापति @Joshua_De_Souza भी शामिल हैं।”

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, वे पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तथा भारत सरकार और जनता की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे।

वेटिकन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में 21 अप्रैल को वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। 13 मार्च, 2013 को पोप बेनेडिक्ट XVI से पदभार ग्रहण करने के बाद वे रोमन कैथोलिक चर्च का नेतृत्व करने वाले पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित करके पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। 26 अप्रैल को वे वेटिकन सिटी में सेंट पीटर स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी, जहाँ दुनिया भर के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की
Advertisement