1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Popular SUV Fortuner :  पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर लॉन्च से पहले दिखी , 1 दिसंबर को होने वाली है एंट्री

Popular SUV Fortuner :  पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर लॉन्च से पहले दिखी , 1 दिसंबर को होने वाली है एंट्री

टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का नया वर्जन लॉन्च होने वाला है। इस साल की शुरुआत में बिल्कुल नई 9वीं पीढ़ी की हाइलक्स (Hilux) को लॉन्च करने के बाद, टोयोटा अब नई फॉर्च्यूनर (Fortuner) की तैयारी कर रही है। फॉर्च्यूनर के लिए यह एक पूरी तरह से नई पीढ़ी का अपडेट नहीं, बल्कि एक व्यापक 'फेसलिफ्ट' (facelift) होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Popular SUV Fortuner :  टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का नया वर्जन लॉन्च होने वाला है। इस साल की शुरुआत में बिल्कुल नई 9वीं पीढ़ी की हाइलक्स (Hilux) को लॉन्च करने के बाद, टोयोटा अब नई फॉर्च्यूनर (Fortuner) की तैयारी कर रही है। फॉर्च्यूनर के लिए यह एक पूरी तरह से नई पीढ़ी का अपडेट नहीं, बल्कि एक व्यापक ‘फेसलिफ्ट’ (facelift) होगा। नई फॉर्च्यूनर को पहली बार 1 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका में पेश किया जाएगा। भारत में इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Denza Z9 GT भारत में लॉन्च , जानें इंजन के साथ कलर और इंटीरियर

नई फॉर्च्यूनर को एक बार फिर सड़क परीक्षण (road test) के दौरान देखा गया है, इस बार इसे अर्जेंटीना में देखा गया। लेटेस्ट Spy shots में एसयूवी को शार्प लाइटिंग एलिमेंट्स और मेश स्टाइल ग्रिल के साथ स्पॉट किया गया है। ये ग्लोबल मार्केट में आने वाली हायलेक्स जैसा ही डिजाइन होगा।

अर्जेंटीना और ब्राज़ील में, फॉर्च्यूनर को ‘SW4’ के नाम से बेचा जाता है। यह नाम इस क्षेत्र की पुरानी हाइलक्स-आधारित SUV से चला आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि चिली, कोलंबिया और पेरू जैसे अन्य दक्षिण अमेरिकी बाज़ारों में ‘फॉर्च्यूनर’ नाम का ही इस्तेमाल होता है। भले ही नाम अलग-अलग हों, लेकिन SUV एक ही है और इसकी सभी यूनिट्स अर्जेंटीना के Zarate Plant में बनाई जाती हैं। इसी प्लांट के पास हाल ही में एक टेस्ट म्यूल (परीक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाला वाहन) देखा गया है।

इसमें नए एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कार में रिवाइज्ड टेललैम्प्स, कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और रिडिजाइन टेलगेट्स मिलेगा। कार के इंटीरियर में भी हमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें Redesigned steering wheels और नया Instrument cluster मिलेगा।

इसमें 2.8 लीटर का मौजूदा डीजल इंजन ही मिलेगा। इसके साथ कंपनी ऑटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन दोनों ऑफर करेगी।

पढ़ें :- VINFAST ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के बाद स्कूटर और बाइक्स मार्केट में एंट्री की तैयारी, ब्रांड ने दो नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का पेटेंट किया फाइल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...