1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पीआर श्रीजेश और हॉकी टीम के बाकी खिलाड़ी पेरिस से लौटे भारत; दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जबर्दस्त स्वागत

पीआर श्रीजेश और हॉकी टीम के बाकी खिलाड़ी पेरिस से लौटे भारत; दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जबर्दस्त स्वागत

Indian Hockey Team returns to India: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के समापन के बाद भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोल कीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) समेत बाकी खिलाड़ियों की वतन वापसी हो चुकी है। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों व फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले शनिवार को कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बाकी खिलाड़ी भारत लौट आए थे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- PM मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा : पवन खेड़ा

दरअसल, पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी (Paris Olympics Closing Ceremony) में भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोल कीपर पीआर श्रीजेश को भारत का ध्वजवाहक बनाया गया था, उनके साथ अन्य हॉकी खिलाड़ियों ने भी इस सेरेमनी में हिस्सा लिया था। जिसके बाद इन खिलाड़ियों की मंगलवार को भारत वापसी हुई है। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों ने अपना ब्रांज मेडल भी दिखाया। इस दौरान खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों और फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है।

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर

ब्रांज मेडल विजेता भारतीय मेंस टीम के खिलाड़ियों के साथ लौटे कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा, ‘लगातार पदक जीतना बहुत बड़ी बात है। यह कोई सामान्य बात नहीं है, आपको बहुत तैयारी करने की ज़रूरत है। यह एक कठिन काम है।’ इस दौरान टीम के खिलाड़ी सुमित वाल्मिकी ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। पूरा भारत हमें अपना प्यार भेज रहा है… आप देश भर में माहौल देख सकते हैं… हमें और अधिक प्यार दीजिये, हम और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...