Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. 370 की बिरयानी विवाद: इंस्टाग्राम पर लौटे कॉमेडियन प्रणित मोरे, वीडियो जारी कर मांगी माफी

370 की बिरयानी विवाद: इंस्टाग्राम पर लौटे कॉमेडियन प्रणित मोरे, वीडियो जारी कर मांगी माफी

By Harsh Gautam 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क: गुरुग्राम के एक लाइव शो से शुरू हुआ ‘370 की बिरयानी’ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश और अकाउंट सस्पेंड होने के बाद, स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम एक बार फिर बहाल हो गया है। अकाउंट वापस मिलते ही प्रणित ने एक वीडियो जारी कर इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी सफाई दी है और लोगों से माफी मांगी है।

पढ़ें :- रामायण के 'लक्ष्मण' अब खेतों में बहा रहे पसीना: मिलावटी खाने से परेशान होकर सुनील लहरी ने शुरू की ऑर्गेनिक खेती

वीडियो में क्या बोले प्रणित मोरे?

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में प्रणित ने माना कि उनसे बड़ी गलती हुई है। उन्होंने कहा आप सभी ने मेरे क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा, जिसकी वजह से मुझे काफी नफरत मिल रही है। मुझे लगता है कि मैं इस नफरत का हकदार भी हूं। शो के दौरान उस लड़के ने जो भी बातें बोलीं, वो पूरी तरह गलत थीं और मुझे उसे उसी वक्त टोक देना चाहिए था। मेरी इस गलती से जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

प्रणित ने आगे बताया कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, वह उसमें पुलिस और अथॉरिटीज का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने दर्शकों से एक और मौका देने की अपील करते हुए कहा कि वह अपने कंटेंट और खुद पर काम कर रहे हैं, जिसका बदलाव भविष्य में उनके काम में दिखेगा।

क्या है पूरा ‘370 की बिरयानी’ विवाद?

पढ़ें :- ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- इससे महंगे तो हमारे पीरियड्स पैड्स होते हैं, जो इस्तेमाल कर फेंक देते हैं...

दरअसल, यह पूरा मामला प्रणित मोरे के गुरुग्राम में हुए एक लाइव शो का है। शो के दौरान ‘क्राउड वर्क’ (ऑडियंस से बातचीत) करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे हिमांशु जांगरा नाम के शख्स ने अपनी डेटिंग लाइफ का एक किस्सा सुनाया। इस दौरान हिमांशु ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणियां की थीं।

हैरानी की बात यह थी कि प्रणित ने उस शख्स को रोकने के बजाय उसकी बातों का समर्थन किया और मजाक-मजाक में उससे और डिटेल में बोलने को कहा। शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद हिमांशु और प्रणित मोरे दोनों को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा और कॉमेडियन का इंस्टाग्राम अकाउंट तक सस्पेंड कर दिया गया था।

Advertisement