साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष 'हंगामा 2' फिल्म से पॉपुलर हुई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के बीच गुड न्यूज शेयर की है।
Pranitha Subhash Pregnancy: साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ‘हंगामा 2’ फिल्म से पॉपुलर हुई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के बीच गुड न्यूज शेयर की है। आपको बता दें कि प्रणिता दूसरी बार मां बनने जा रही हैं उनके घर कुछ ही महीनों में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
हाल ही में उन्होंने अपने बेबी शॉवर की फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। ‘हंगामा 2’ फिल्म में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के बीच मशहूर हुई एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।
बता दें कि एक्ट्रेस के घर कुछ महीनों में नन्हें महमान की एंट्री होने वाली है। वो जल्दी ही अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाली हैं। प्रणिता सुभाष ने नितिन राजू के साथ शादी की थी। इस शादी से उन्हें साल 2022 में 10 जून को पहले बच्चे के रूप में बेटी हुई थी।
View this post on Instagram
पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी शॉवर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की स्ट्रैपी मैक्सी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस अपने पति नितिन के साथ बेबी शॉवर सेलिब्रेशन का केक कट कर रही हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- ईशा देओल का तलाक के बाद छलका दर्द, बोलीं- बहुत मिस करती हूं प्यार और रोमांस, निजी जिंदगी को लेकर की खुलकर बात
प्रणिता के हसबेंड ने भी इस दौरान उनके साथ ट्विनिंग की थी। उनके पति ने भी व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ था। वहीं, उनकी बेटी ने भी व्हाइट कलर की फ्रॉक पहन कर अपने मम्मी और पापा के साथ ट्विन किया था।