1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अमेठी में तैयारियां तेज, राहुल गांधी के साथ दिखेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अमेठी में तैयारियां तेज, राहुल गांधी के साथ दिखेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल की भारत जोडो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंच रही है। कहा जा रहा है कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शिरकत करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल की भारत जोडो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंच रही है। कहा जा रहा है कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शिरकत करेंगे। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण त्रिपाठी का कहना है कि राजीव गांधी की बिरासत सम्भालने की अमेठी की जनमानस कर रही है। राहुल गांधी अमेठी की मांग को कैसे इनकार करेंगे, जो प्यार दुलार दिया है।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा कोहरा में राहुल गांधी का अमेठी की जनता स्वागत अभिनन्दन करेगी। बियसिया, महराजपुर, गोसाईगंज, ककवा रोड फ्लाईओबर, जामा मस्जिद चौक अमेठी, सगरा तिराहा, देवी पाटन मंदिर के समाने, वारामासी, टिकरिया, महिला थाना मोड, स्टेट बैंक के पास, मुसाफिरखाना मोड, सैठा फल मण्डी मोड, बस स्टैंड, अमेठी गौरीगंज तिराहा,जामो मोड, ऐधी टोल प्लाजा पर जनसभा शाय 04 बजे होगी। जिसमे राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सम्बोधित करेंगी। इसके बाद स्वागत का सिलसिला चलेगा।

जायस-जगदीशपुर मोड, बस स्टैंड, वहाबगंज, नौ गजी मजार,बहादुरपुर तिराहा आदि स्थानों पर जगह जगह स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम तय है। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी यात्रा को सफल बनाने मे पूरी ताकत लगा दी है। इसके साथ ही अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लडने की मांग तेज हो चली है।

रिपोर्ट-कौशल किशोर मिश्र

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...