1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अमेठी में तैयारियां हुईं तेज, आप विधान सभा प्रभारी कांग्रेस मे शामिल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अमेठी में तैयारियां हुईं तेज, आप विधान सभा प्रभारी कांग्रेस मे शामिल

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर बैठक की। नेताओं और कार्यकर्ताओं के मंथन विचार सुने और चर्चा कि ककवा से अमेठी में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंचने वाली है। इसको लेकर अमेठी में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने आम आदमी पार्टी अमेठी विधान सभा प्रभारी को कांग्रेस के पाले मे कामयाब रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव किशोरी लाल शर्मा ने आम आदमी विधान सभा अमेठी प्रभारी एव ब्राह्मण चाणक्य परिषद अमेठी जिलाध्यक्ष सूर्य भान तिवारी उर्फ मदन तिवारी को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे सदस्य दिलाई।

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर बैठक की। नेताओं और कार्यकर्ताओं के मंथन विचार सुने और चर्चा कि ककवा से अमेठी में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। जगह-जगह कांग्रेस तथा अनुषागिक संगठन के न्याय यात्रा के स्वागत अभिनन्दन की रणनीति तय की गई। बैठक मे बाबूगंज (गांधीनगर ) मे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर परिवार रिस्ता को फिर ताजा करेंगे।

इस बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य प्रेम नारायण तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद आलम, प्रदेश महासचिव योगेन्द्र मिश्र, लोक सभा समन्वयक, देवानंद पाण्डेय, प्रदेश सचिव फरहान वारसी, प्रदेश सचिव अर्जुन पासी आदि ने यात्रा को लेकर मंथन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया। इस अवसर कांग्रेस किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम वरन कश्यप, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय ने यात्रा मे स्वागत मे भागेदारी बताई।

 

 

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...