Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. aloo sev Recipe: घर में बहुत ही आसान रेसिपी से तैयार करें टेस्टी कुरकुरे आलू के सेंव

aloo sev Recipe: घर में बहुत ही आसान रेसिपी से तैयार करें टेस्टी कुरकुरे आलू के सेंव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मार्केट में बेसन के सेंव, मक्के के सेंव व आलू के सेंव बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। इनकी शुद्धता पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं अगर घर में बनी हुई चीज की बात हो तो फिर क्या ही कहने है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

अगर आप भी अपने घर में आलू के सेंव बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप बिना किसी झंझट के बहुत ही कम समय और सामान में बना कर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते है आलू के सेंव बनाने का तरीका।

घर में आलू की सेंव बनाने के लिए जरुरी सामग्री

एक किलो आलू
मूंगफली,
काजू
करी पत्ते
नमक,
चाट मसाला,
हाफ स्पून काला नमक,
हाफ स्पून जीरा पाउडर,
दो स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

घर में आलू के सेंव बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

घर में आलू के सेंव बनाने लिए सबसे पहले लगभग एक किलो आलू को अच्छी तरह से धोकर छील लीजिए। अब आलू को थोड़ी देर के लिए पानी में डाल दीजिए। इसके बाद सभी आलू को कद्दूकस कर लच्छेदार शेप दे दीजिए। अगर आप चाहें तो आलू को स्लाइसर या फिर चाकू की मदद से चिप्स की शेप भी दे सकते हैं।

अब सभी स्लाइस को 3-4 बार पानी से धो लीजिए। क्रिस्पी नमकीन बनाने के लिए इन स्लाइस को दो मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दीजिए और फिर सूती कपड़े से सभी स्लाइस को सुखा लीजिए।कढ़ाई में तेल गर्म कर सभी पीस को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिए। अब इसी गर्म तेल में मूंगफली, काजू और करी पत्ते को भी फ्राई कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद एक कटोरे में नमक, चाट मसाला, हाफ स्पून काला नमक, हाफ स्पून जीरा पाउडर, दो स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर निकाल लीजिए। अब इस कटोरे में क्रिस्पी आलू के स्लाइस भी एड कर लीजिए।इसी कटोरे में मूंगफली, काजू और करी पत्ते को एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

यकीन मानिए इस नमकीन को टेस्ट करने के बाद आप मार्केट में बिकने वाली सभी नमकीन के टेस्ट को भूल जाएंगे। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस नमकीन का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Advertisement