Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. शाम को लगने वाली हल्की भूख के लिए बनाएं ये नाश्ता, पेट के साथ साथ भरेगा खाने की इच्छा

शाम को लगने वाली हल्की भूख के लिए बनाएं ये नाश्ता, पेट के साथ साथ भरेगा खाने की इच्छा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कभी कभी शाम के वक्त हल्की भूख लगती है। कुछ हल्का खाने की इच्छा होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप शाम के समय लगने वाली हल्की भूख में राहत देगा और टेस्टी भी है। आपको चावल के आटे से चिल्ला बना सकती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

हल्का-फुल्का नाश्ता करने के लिए आप चावल के आटे की मदद से चीला बना सकते हैं। यह नाश्ते को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाएगा। चावल के आटे से चीला बनाना बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे में नमक, हरी मिर्च, प्याज, धनिया समेत कई सब्जियां आप अपनी पसंद के हिसाब से मिला सकते हैं, फिर इसमें पानी डालकर इसका घोल तैयार कर ले।

इस घोल को तवे पर डाल कर गोल आकार दे दें, फिर तेल की मदद से इसे दोनों तरफ से सेक लें। चिला तैयार होने के बाद आप इसे चटनी या दही के साथ खा सकते हैं।

इसके अलावा चावल के आटे  की पकौड़ी बना सकते हैं। इसे अधिकतर लोग शाम में स्नैक्स के रूप में खाते हैं, लेकिन आप इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं, इसे बनाने का तरीका बेहद आसान होता है। चावल के पकोड़े एक स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स है।

इसे बनाने के लिए आपको चावल के आटे में नमक, हरी मिर्च, प्याज, धनिया और अपने पसंद की कोई भी सब्जी मिला लें, फिर पानी की मदद से अच्छे से घोल तैयार कर ले। इस घोल के छोटे-छोटे पकोड़े बनाकर तेल में डीप फ्राई करें। जब यह कुरकुरे हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल ले, फिर आप चावल के पकोड़े को चटनी या दही के साथ खा सकते हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement