1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा किया स्वीकार,मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपा उनका प्रभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा किया स्वीकार,मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपा उनका प्रभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) का इस्तीफा बुधवार को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) का इस्तीफा बुधवार को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू (Cabinet Minister Kiren Rijiju) को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (Ministry of Food Processing Industries) का प्रभार सौंपा जाए।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को मंगलवार को पशुपति ने चिट्ठी लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), आपको अवगत कराना है कि कुछ अपरिहार्य कारणों से मैं मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। इस दौरान मंत्री परिषद सदस्य के नाते मुझ पर अपना विश्वास जताने के लिए आपका धन्यवाद। बता दें, उनका इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी होने वाली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...