Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. President Zelensky : पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर बोले जेलेंस्की – 15 नहीं, 12 मई से ही लागू किया जाए

President Zelensky : पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर बोले जेलेंस्की – 15 नहीं, 12 मई से ही लागू किया जाए

By अनूप कुमार 
Updated Date

President Zelensky :  लंबे समय से चल रहे रूस- यूक्रेन युद्ध में युद्ध विराम की संभावनाएं जोर पकड़ने लगी है। खबरों के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने व्लादिमीर पुतिन के युद्ध विराम (ceasefire) के लिए बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।  यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन ने 15 मई को क्यों,  अगर समझौता होना है तो वो 12 मई से ही लागू किया जाना चाहिए। 15 मई तक लोगों को मरने के लिए छोड़ा जाना सही नहीं है।  खबरों के अनुसार जेलेंस्की ने पुतिन को फोन कर कहा है कि उनका यह प्रस्ताव एक सकारात्मक पहल है।

पढ़ें :- पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली मौके पर हुई उसकी मौत

आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सामने बिना किसी शर्त के युद्ध विराम की बातचीत का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन के साथ होने वाली ये बातचीत इस महीने की 15 तारीख को इस्तांबुल में होगी। पुतिन के इस ऐलान के बाद अब दोनों देशों के बीच युद्ध विराम (ceasefire) की संभावना काफी बढ़ गई है। आपको बता दें कि अमेरिका लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम कराने के लिए प्रयास करता रहा है। हालांकि, उसे अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली थी।

व्लादिमीर पुतिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली शांति वार्ता को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने दावा किया कि एक बार तो दोनों देशों ने एक संयुक्त मसौदा भी तैयार किया था।

Advertisement