Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, आम आदमी को लगा महंगाई का तगड़ा झटका

By Abhimanyu 
Updated Date

Domestic LPG Price Hike : ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत में आम आदमी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। रविवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 kg) के दाम में 29 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसका असर सीधा आम आदमी की रसोई पर पड़ने वाला है। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।

पढ़ें :- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट...' अखिलेश ने रसोई गैस महंगा होने पर कसा तंज

घरेलू LPG के अलावा, रविवार (7 जून, 2026) को कमर्शियल LPG और 5-kg FTL की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इन दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में कई बार हुई बढ़ोतरी के बाद कुल मिलाकर क्रमशः ₹1,345 और ₹323 प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं, क्योंकि सरकारी ईंधन कंपनियां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से जूझ रही हैं। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से घरेलू LPG बिक्री पर हुए नुकसान की सिर्फ़ आंशिक भरपाई ही हो पाई है।

देश के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली ₹942.00

कोलकाता ₹968.00

पढ़ें :- ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, US ने सभी हमले नाकाम करने का किया दावा

मुंबई ₹941.50

चेन्नई ₹957.50

गुरुग्राम ₹950.50

नोएडा ₹939.50

भुवनेश्वर ₹968.00

पढ़ें :- Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े, एक हफ्ते में दूसरी बार महंगा हुआ ईंधन

चंडीगढ़ ₹951.50

हैदराबाद ₹994.00

जयपुर ₹945.50

लखनऊ ₹979.50

पटना ₹1,031.50

तिरुवनंतपुरम ₹951.00

पढ़ें :- हज कमेटी ने हज किराए में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी का किया ऐलान, असदुद्दीन ओवैसी बोले- ये जायरीनों का है शोषण
Advertisement