1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. निजीकरण और अग्निवीर जैसे काम आरक्षण को ख़त्म करने के तरीके हैं…राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

निजीकरण और अग्निवीर जैसे काम आरक्षण को ख़त्म करने के तरीके हैं…राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदुस्तान में 1% लोग 40% धन कंट्रोल करते हैं। ये देश की सच्चाई है.. फिर नरेंद्र मोदी और BJP के लोग कहते हैं कि आरक्षण ख़त्म कर देंगे। आरक्षण का मतलब है-देश में पिछड़ों, गरीबों, दलितों, आदिवासियों की भागीदारी। वहीं निजीकरण और अग्निवीर जैसे काम आरक्षण को ख़त्म करने के तरीके हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के पाटना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ-नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आज पहली बार BJP के नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे।

पढ़ें :- अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात

उन्होंने आगे कहा कि, आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। नरेंद्र मोदी जी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, बल्कि इन 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया। यह 24 साल का मनरेगा का पैसा है, जो इन्होंने माफ किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदुस्तान में 1% लोग 40% धन कंट्रोल करते हैं। ये देश की सच्चाई है.. फिर नरेंद्र मोदी और BJP के लोग कहते हैं कि आरक्षण ख़त्म कर देंगे। आरक्षण का मतलब है-देश में पिछड़ों, गरीबों, दलितों, आदिवासियों की भागीदारी। वहीं निजीकरण और अग्निवीर जैसे काम आरक्षण को ख़त्म करने के तरीके हैं।

उन्होंने कहा, आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं। आपने राम मंदिर का उद्धाटन देखा, उसमें अमीर लोग तो दिखे। लेकिन एक भी गरीब, किसान, मजदूर नहीं दिखा। यहां तक कि हमारी राष्ट्रपति जो एक आदिवासी समाज से आती हैं, उन्हें वहां जाने तक नहीं दिया गया। हिंदुस्तान का सबसे गरीब किसान और अडानी हजार रुपए की एक शर्ट के लिए एक जैसी GST देंगे। लेकिन..जहां किसानों की आमदनी कुछ हजार रुपए है, वहीं अडानी की आमदनी हजारों करोड़ों रुपए है।

 

पढ़ें :- तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कल अपने इस्तीफे का कर सकते हैं ऐलान, पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...