बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक (Priya Malik) मां बन गई हैं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी के बारे में नहीं बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने शेयर किया कि वो मां बन गई हैं। प्रिया ने एक चैनल से के साथ बात करते हुए बताया कि मैंने 24 मार्च को बेबी बॉय को जन्म दिया।
Priya Malik gives birth to baby boy: बिग बॉस 9′ फेम प्रिया मलिक (Priya Malik) मां बन गई हैं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी के बारे में नहीं बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने शेयर किया कि वो मां बन गई हैं। प्रिया ने एक चैनल से के साथ बात करते हुए बताया कि मैंने 24 मार्च को बेबी बॉय को जन्म दिया।
मेरे लाडले को अभी सब लोग घर पर साहिबजादा कहकर पुकार रहे हैं। मैं अच्छी हूं और एक मां के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रही हूं। यह बहुत जादुई एहसास है! यह ऐसा है जैसे आपका दिल किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में रहता है और वह भी हमेशा के लिए। प्रिया और उनके पति करण बख्शी के लिए यह लाइफ का बहुत खास पल है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- The India Story Teaser Release: दूध और खाने में मिलावट और अस्पताल में तड़पते लोग, 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज
प्रिया ने फैंस के साथ गोद भराई और बेबी बंप वाली ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। हर एक फोटो में वो बहुत प्यारी और खुश नजर आ रही थीं। प्रिया और करण ने खास तरीके से बेबी शॉवर को सेलिब्रेट किया था। प्रिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह एक्टिंग के साथ-साथ कमाल की कविता भी लिख-पढ़ लेती हैं। प्रिया साल 2022 में करण के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं।