1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बोलीं- हमेशा दिलों में रहेंगे, शोक की लहर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बोलीं- हमेशा दिलों में रहेंगे, शोक की लहर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Bollywood Actress Priyanka Chopra) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि प्रियंका की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा (Cousin sister Manara Chopra) के पिता रमन हांडा (Father Raman Handa) का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Bollywood Actress Priyanka Chopra) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि प्रियंका की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा (Cousin sister Manara Chopra) के पिता रमन हांडा (Father Raman Handa) का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने अंकल (फूफा) के निधन पर अपना रिएक्शन दिया है।

पढ़ें :- Video-अभिनेता प्रकाश राज का पलटवार, बोले- मोदी जी कृपया अपनी पार्टी को भी देखें, जो क्षेत्रीय दलों को तबाह कर, पीठ में घोंप रही है छुरा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने अंकल को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। प्रियंका ने लिखा- आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल जी। ओम शांति। बता दें 16 जून को जब प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा (Mother Madhu Chopra) का जन्मदिन मना रही थीं तभी उनकी कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा (Cousin sister Manara Chopra)  के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

एयरपोर्ट से रोते हुए गईं मनारा चोपड़ा


मनारा चोपड़ा (Manara Chopra)को जैसे ही अपने पिता के निधन की खबर मिली, वो दौड़ी-दौड़ी मुंबई वापस लौटीं। एक्ट्रेस पिता की मौत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वो काफी परेशान दिखीं। गौरतलब है मनारा चोपड़ा ने बीते दिन एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता रमन राय हांडा (Father Raman Rai Handa) का निधन हो गया है। इस दौरान वह बहुत उदास, हताश और परेशान दिख रही थीं। उनके चेहरे पर अपने पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा था।

मनारा चोपड़ा ने खुद किया पोस्ट

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश ने कसा तंज,बोले-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम, वैसे भी भाजपा राज में CM का मतलब रह गया है Courier-Messenger

उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की जानकारी देते हैं, जो 16 जून को हमें छोड़कर चले गए। वो हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।’ पैपराजी पेज ताहिर जासूस (Paparazzi Page Tahir Jasoos) के इंस्टाग्राम पेज पर मनारा का वीडियो शेयर किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...