कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों रायबरेली और अमेठी में लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। बीते दिन रायबरेली के लालगंज में जनसभा हुई थी, जिसमें पहुंचे एक बुजुर्ग के ऊपर दीवार का पिलर गिर गया था। इसके कारण वो चोटिल हो गए थे। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए थे।
राबयरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों रायबरेली और अमेठी में लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। बीते दिन रायबरेली के लालगंज में जनसभा हुई थी, जिसमें पहुंचे एक बुजुर्ग के ऊपर दीवार का पिलर गिर गया था। इसके कारण वो चोटिल हो गए थे। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए थे।
वहीं, मंगलवार को इसकी जानकारी प्रियंका गांधी को हुई तो वो बुजुर्ग को देखने के लिए रात में नर्सिंग होम पहुुंची और उनका हालचाल जाना। हालचाल लेने के बाद अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज करने के लिए कहा। सरेनी थाना क्षेत्र के सुब्बा खेड़ा गांव निवासी जालिपा सविता (65) पुत्र बैजनाथ 13 मई को लालगंज के बैसवारा इंटर कालेज में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा में गए थे।
कल कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी को एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली, जो लालगंज (रायबरेली) की रैली में भाषण सुनने आए थे।
प्रियंका गांधी जी, आधी रात को उनका कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचीं और उनके परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
आप सभी हमारा परिवार हैं।… pic.twitter.com/VPb93sZSdJ
पढ़ें :- IND vs AFG 2nd T20I : आज टी20 सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां खेला जाएगा मैच
— Congress (@INCIndia) May 15, 2024
बताया जा रहा है कि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कॉलेज का गेट हिल गया और इस दौरान ईंटों का बना सीमेंटड पिलर जालिपा के पैर पर भरभरा कर गिर गया, जिसके कारण वो चोटिल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रियंका गांधी को जब खबर मिली तो वह बीती रात जालिपा का हालचाल लेने नर्सिंग होम पहुंची। जालिपा ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उनसे बातचीत की तथा बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को कहा है।