1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Priyanka Gandhi Roadshow Wayanad : वायनाड में आज प्रियंका गांधी का रोड शो,  लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

Priyanka Gandhi Roadshow Wayanad : वायनाड में आज प्रियंका गांधी का रोड शो,  लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Priyanka Gandhi Road Show Wayanad : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड में स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर अपने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद वह अपना नामांकन रोड शो शुरू करेंगी।  कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता वायनाड में मौजूद हैं। रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद राहुल ने वायनाड सीट छोड़ दी। सीट रिक्त होने के बाद यहां पर उपचुनाव हो रहा है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

प्रियंका के नामांकन पत्र दाखिल करने के बहाने कांग्रेस यहां पर अपना दम भी दिखा रही है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ नेता प्रियंका के प्रति समर्थन दिखाने के लिए वायनाड में मौजूद हैं।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी वायनाड पहुंचे, जहां वे कलपेट्टा बस स्टैंड पर प्रियंका गांधी के साथ रोड शो की शुरुआत करने के लिए सुल्तान बाथरी जाएंगे।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के अनुसार, रोड शो के बाद वह लोगों को संबोधित करेंगी और उसके बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...