Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर बीजेपी को घेरा, कहा- 1 लाख नौकरी देने का वादा कर छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाला

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर बीजेपी को घेरा, कहा- 1 लाख नौकरी देने का वादा कर छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाला

By santosh singh 
Updated Date

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वायनाड से सांसद व कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महा​सचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। इस वीडियो में कुछ लड़कियां सड़क पर लेटकर विरोध करती नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश में खाली पड़े शिक्षकों के पदों और हाल ही में 3,000 शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां ठंड में सड़क पर लेटी हुई हैं और सरकार से अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगा रही हैं। उनके चेहरे पर निराशा और आक्रोश साफ झलक रहा है। उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें उम्मीदें तो दी थीं, लेकिन अब उन पर पानी फेर दिया गया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

राज्य में शिक्षकों के 33 हज़ार पद हैं खाली

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह वीडियो देश के युवाओं की दुर्दशा का एक छोटा सा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 1 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार (BJP Government) ने 3 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। ये लड़कियां नौकरी की गुहार लगाते हुए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर लेटकर विरोध जता रही हैं।

BJP ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला

आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत हर राज्य के युवा भाजपा (BJP) के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा (BJP)  ने पूरे देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement