1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा-देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछा-देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं?

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि, महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि, महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं?

पढ़ें :- किश्तवाड़ में पुलिस थाने पर सेना का धावा, SDPO और SHO से मारपीट, कर्नल समेत 40 जवानों पर FIR

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, मेरे विकास का हिसाब दो-देश के कुल बेरोजगारों में 83% युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है? इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, कॉरपोरेट का 16 लाख करोड़ माफ हो गया लेकिन हमारे किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को MSP कब मिलेगी?

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, देश के पदों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है? महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं?
महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं? महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना कब बंद होगा?

 

पढ़ें :- Arunachal Pradesh Flood : अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन का कहर ,1 की मौत और कई लापता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...