1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी का दावाः देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली, लेकिन भाजपा सरकार इन पदों को भरने के लिए दिखावे के सिवा कुछ नहीं किया

प्रियंका गांधी का दावाः देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली, लेकिन भाजपा सरकार इन पदों को भरने के लिए दिखावे के सिवा कुछ नहीं किया

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। हमारे करोड़ों युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने इन पदों को भरने के लिए दिखावे के सिवा कुछ नहीं किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सालाना 2 करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा सरकार न पहले से मौजूद नौकरियां दे पाई, न ही नये रोजगार बना सकी। प्रधानमंत्री जी चुनावों में गारंटी देते हैं। असल में उनकी गारंटी-बेरोजगारी की ही गारंटी है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। हमारे करोड़ों युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने इन पदों को भरने के लिए दिखावे के सिवा कुछ नहीं किया। जुलाई, 2022 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि 8 साल में 22 करोड़ युवाओं ने नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन नौकरी मिली मात्र 7 लाख युवाओं को। यानी लगभग 21.93 करोड़ योग्य युवा बेरोजगार रह गए।

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, सालाना 2 करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा सरकार न पहले से मौजूद नौकरियां दे पाई, न ही नये रोजगार बना सकी। प्रधानमंत्री जी चुनावों में गारंटी देते हैं। असल में उनकी गारंटी – बेरोजगारी की ही गारंटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...