Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sitting Job Tips :  आजकल की भागती दौड़ती जिंदगी में काम काज की मजबूरियां शरीर की क्षमता पर असर दिखती है। आफिस में काम करने वालों के लिए घंटों एक ही पोश्चर में बैठे रहना उनकी मजबूरी बन जाती है। लगातार बैठे रहने से पैरों में भारीपन, अकड़न और झनझनाहट जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में ऑफिस डेस्क पर बैठे-बैठे की जाने वाली कुछ आसान एक्सरसाइज पैरों को एक्टिव रखने और शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकती हैं।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

टखनों को मूव करना
अगर लंबे समय से एक ही पोजिशन में बैठे हैं तो सबसे पहले अपने टखनों को मूव करना शुरू करें।

पैर को हल्का ऊपर उठाएं और मूव करें
कुर्सी पर आराम से बैठकर एक पैर को हल्का ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे गोल घुमाएं। पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में। इसके बाद दूसरे पैर से भी यही करें। यह छोटा सा मूव पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करता है और stiffness को कम कर सकता है। जिन लोगों के पैर जल्दी सुन्न पड़ जाते हैं, उनके लिए यह एक्सरसाइज काफी राहत देने वाली मानी जाती है।

रूटीन में जरूर शामिल करें
अगर पैरों में भारीपन महसूस होता है तो Heel Raise और Toe Raise को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।
वॉक भी है जरूरी

वॉक भी है जरूरी
सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है, बल्कि लंबे समय तक लगातार बैठे रहना भी शरीर के लिए ठीक नहीं माना जाता। कोशिश करें कि हर घंटे कुर्सी से उठकर थोड़ा चलें।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
Advertisement