Food Poisoning: बासी खाना या फिर गंदगी में रखी चीज जैसे ऐसी चीजें जो बिना ढके हुए रखी हो और उनपर मक्खियां आदि बैठ रही खाने से फूड पॉइजनिंग होने का डर रहता है। सड़े गले फल और सब्जियां खाने से ऐसा होता है।
पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत
फूड पॉइजनिंग होने पर मतली, उल्टी और दस्त हो सकते है। फूड पॉइजनिंग में सबसे पहले चिकित्सीय परामर्श जरुर लें। कुछ घरेलू उपचार भी हैं जिनसे आप इसमें राहत पा सकते है। शोध के अनुसार खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है। इसके लिए इलेक्ट्रोलाइट्स वाले हाई स्पोर्ट्स ड्रिंक भी पी सकते है। फलों के रस और नारियल पानी भी फायदेमंद होता है। कैफीन, चाय, कॉफी पीने से बचें। इससे पाचन में दिक्कत हो सकती है।
फूड प्वाइजनिंग होने पर अगर उल्टियां बंद नहीं हो रही है तो लिक्विड अधिक पीएं। साथ ही आसानी से पचने वाली चीजों का सेवन करें। जैसे केला, दलिया, चावल,उबले आलू और सूप व सब्जियां। फूड प्वाइजनिंग होने पर पनीर, दूध, अधिक तला भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें। ध्यान रहे गर्मियों में लंबे समय तक रखा हुआ खाना खाने से बचें, क्योंकि इस मौसम में खाना जल्दी खराब होता है। कोशिश करें गर्म और ताजा खाना खाएं। बाहर की चीजों को खाने से बचें। हेल्दी डाइट लें, जूस,फल आदि का खूब सेवन करें।