1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोनौली बॉर्डर पर जनाक्रोश,कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोनौली बॉर्डर पर जनाक्रोश,कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सोनौली बॉर्डर पर जनाक्रोश,कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ सोनौली महराजगंज :: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कायराना और अमानवीय हरकत के विरोध में आज भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली नगर में जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। देर शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि वर्मा के प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नगर सेवक दीपक त्रिपाठी उर्फ दीपक बाबा के नेतृत्व में एकजुट होकर विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

यह कैंडल मार्च सोनौली नगर में भ्रमण करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक पहुँचा, जहां देश विरोधी ताकतों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इसके उपरांत श्रीराम जानकी चौराहे पर सभी ने कैंडल जलाकर हमले में शहीद हुए निर्दोषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर सेवक दीपक बाबा ने इस मौके पर कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना कायरता की निशानी है और यह अत्यंत निंदनीय और अमानवीय कृत्य है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की।

इस जनआक्रोश कार्यक्रम में मुख्य रूप से सन्नी मद्धेशिया, दीपक बाबा, रवि वर्मा, सबरे आलम, विनय मिश्रा, विकास मिश्रा, अजय कौशल, ओमप्रकाश गुप्ता, सूरज जायसवाल, विवेक मिश्रा, सन्नी गौड़, राजकुमार जायसवाल, राजू जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, मंटू त्रिपाठी, राजेश मध्येशिया, शक्ति सिंह, कुलदीपक त्रिपाठी, अमित मिश्रा, इश्तहार अहमद, ऋशु कौशल, महेश कुमार, महादेव सिंह, विजय कनौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अंत मे सभी ने एक स्वर में आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...