Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले आज 14 फरवरी 2025 को छह साल पूरे गए हैं। इस दिन को पूरा देश ब्लैक डे के रूप में मना रहा है और अपने वीर जवानों की शहादत को याद कर रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शहीदों की बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘2019 में पुलवामा में खोए साहसी नायकों को श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।’ गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से अभियान चलाकर उनके समूल नाश के लिए संकल्पित है।’
Homage to the courageous heroes we lost in Pulwama in 2019. The coming generations will never forget their sacrifice and their unwavering dedication to the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2025
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या…
— Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, ‘पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत उनका सर्वोच्च बलिदान कभी नहीं भूलेगा।’ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘एक ऋणी राष्ट्र के रूप में, हम पुलवामा के शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करते हैं। उनके प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता। भारत माता के लिए उनके निस्वार्थ बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।’
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हमारे वीर जवानों को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भारत उनका सर्वोच्च बलिदान कभी नहीं भूलेगा। pic.twitter.com/R8UIixtH3E
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2025
As an indebted nation, we salute the indomitable courage and sacrifice of our Pulwama martyrs. Our heartfelt gratitude towards them.
Their selfless sacrifice for Bharat Mata shall never be forgotten.
पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 14, 2025
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिश: नमन! माँ भारती के वीर सपूतों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। जय हिंद!’
पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिश: नमन!
माँ भारती के वीर सपूतों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है।
जय हिंद!
पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 14, 2025
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए सीआरपीएफ के जवान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलवामा जिले के लेथापोरा में एक कार काफिले में शामिल एक सैन्य वाहन से टकरा गई। जिसके बाद तेज विस्फोट हुआ और भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पुलवामा हमले के बाद देश भर में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश था। लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक किया। जिसमें 300 से अधिक आतंकी मारे गए।