1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Pune Test Day 2 Stumps : दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को 301 रनों की बढ़त; मुश्किल में भारत

Pune Test Day 2 Stumps : दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को 301 रनों की बढ़त; मुश्किल में भारत

Pune Test Day 2 Stumps: पुणे में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत की पहली पारी 156 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड टीम ने दूसरी पारी में 53 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। साथ ही टीम को 301 रन की बढ़त मिल गयी है। टीम ने ग्लेन फिलिप्स 9 रन और ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। वहीं, भारत के लिए अब दूसरे टेस्ट के साथ-साथ सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करें तो टीम के लिए कप्तान टॉम लैथम ने 133 गेंदों में 86 रन की पारी खेली है। लैथम के बाद टॉम ब्लंडेल टॉप स्कोरर हैं, वह 30 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, भारत की ओर से भारत को अभी तक वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट दिलाए हैं. अश्विन ने 1 विकेट दिलाया है। इससे पहले पुणे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 16/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। इस दौरान शुबमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने 34 रन की साझेदारी करके टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचाया।

गिल 30 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का पहला शिकार बनें। इसके बाद भारत के विकेटों पतन शुरू हो गया। विराट कोहली 1 रन, यशस्वी जायसवाल 30 रन, ऋषभ पंत 18 रन, सरफराज खान 11 रन और रविचंद्रन अश्विन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में 38 ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए लिए थे। लंच ब्रेक के बाद जड़ेजा ने कुछ अच्छे शॉट खेले और वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 130 के पार पहुंचाया।

मिचेल सैंटनर ने जड़ेजा को 38 के निजी स्कोर पर आउट करके भारत को आठवां झटका दिया। इसके बाद सैंटनर ने आकाश दीप को बोल्ड और जसप्रीत बुमराह एलबीडबल्यू आउट करके भारत की पहली पारी को 156 रन के स्कोर पर रोक दिया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने 19.3 ओवरों में 53 रन देकर 7 विकेट झटके हैं। ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट और टिम साउदी को एक विकेट मिला है।

पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...