Punjab and Haryana High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस भर्ती में कुल 897 स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पद निकाले गए हैं, जिनमें से 419 पद हरियाणा अधीनस्थ कोर्स के लिए और 478 पद पंजाब अधिनस्थ कोर्ट के लिए हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से ही शुरू है, जो 5 मई तक जारी रहेगी।
वैकेंसी डिटेल
- कुल पद- 897
- पंजाब अधीनस्थ न्यायालयों के लिए- 478 पद
- हरियाणा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए- 419 पद
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर चलाने में महारथ भी हासिल होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है। दोनों राज्यों में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जानना चाहिए कि इस भर्ती के लिए चयन में उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, अंग्रेजी शॉर्टहैंड राइटिंग और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट और स्प्रेडशीट टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
आवेदन फीस
दोनों राज्यों के आवेदन फीस थोड़ा अलग है। हरियाणा के एससी/बीसी-ए,बी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को को 525 रुपये देना होगा। सभी महिलाओं को 625 रुपये और बाकी सभी कैटेगरी के पुरुषों को 825 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
पंजाब के एससी/बीसी/ओबीसी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 525 रुपये देना होगा, जबकि पंजाब के दिव्यांग को 625 रुपये और बाकी सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 825 रुपये आवेदन फीस के रूप में देना होगा।