Punjab Chief Minister Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके पहले आप नेता भगवंत मान की सीट बदलने को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं, लेकिन पार्टी ने उनकी वर्तमान सीट धुरी पर ही दोबारा भरोसा जताया है। मान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
पढ़ें :- High-Voltage Drama in Punjab : CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने की कोशिश पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने लिया हिरासत में
यह पंजाब की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है क्योंकि यह सूबे के मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है। संगरूर जिले के अंतर्गत आने वाली यह सामान्य श्रेणी की सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। धुरी सीट के पिछले इतिहास पर नजर डालें तो यहाँ कांग्रेस (INC), शिरोमणि अकाली दल (SAD) और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच बारी-बारी से मुकाबला रहा है। शिरोमणि अकाली दल ने भी यहाँ अतीत में कई बार जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री का चुनावी क्षेत्र होने के कारण इस सीट पर पूरे पंजाब की निगाहें टिकी रहती हैं।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने 31 अक्टूबर 2026 को पंजाब चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री मान के नाम पर मुहर लगाई गई है। इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच उम्मीदवारों के नामों को लेकर गहन मंथन हुआ था।